तकनीकी केन्द्र सी-केड सोल्यूशन की नई ब्रांच का उद्घाटन


                         गंगरार 8 अगस्त। सी-केड सोल्यूशन की एक नवीन ब्रांच का गंगरार में गुरूवार 8 अगस्त को विधिवत उद्घाटन किया गया। सेवानिवृत चीफ इंजीनियर हरियाणा सरकार श्री भगवतसिंह तंवर ने आजकल कम्प्यूटर द्वारा दी जाने वाली तकनीकी शिक्षा के बढ़ते महत्व की जानकारी दी। उद्घाटनोपरान्त कम्प्यूटर लेब में संस्थान के चेयरमेन पुष्पेन्द्रसिंह चन्द्रावत एवं श्री तंवर ने सी-केड सोल्यूशन के डायरेक्टर चन्द्रशेखर चंगेरिया द्वारा रचित पुस्तक 3D Max का विमोचन भी किया।

                           सेन्टर हेड चेतन चंगेरिया ने उपस्थित तकनीकी विद्यार्थियों को संस्था की सामान्य जानकारी देते हुए बताया कि इस ब्रांच के खुलने से गंगरार क्षेत्र के आस-पास के विद्यार्थियों को अध्ययन संबंधी कई नवीन सुविधाएँ प्राप्त होगी।

                            इस अवसर पर प्रधान देवीसिंह राणावत, रामस्वरूप मूंदड़ा, सुरेश साड़ीवाल, नंदकिशोर चंगेरिया, सुन्दरलाल चंगेरिया, लक्ष्मीलाल चंगेरिया, हास्य कवि अमृत ‘वाणी’, विनय असरानी सहित उपस्थित कई गणमान्य नागरिकों ने इस नवीन तकनीकी सुविधा केन्द्र की सराहना कर स्वागत किया। 

 (चेतन चंगेरिया)
सेन्टर हेड

कोई टिप्पणी नहीं: