prathapgarh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
prathapgarh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

C CAD Solution का उदघाटन


 चित्तौड़गढ़ .नगर के पन्नाधाय सेतुमार्ग पर बने विशाल कोम्प्लेक्श में छ: अक्तूबर को दोपहर बारह बजे सी. केड सोल्यूशन का उदघाटन हुआ.नगर के इस तकनिकी प्रतिष्ठान के इस आगाज़ पर मुख्य अथिति मेवाड़ एज्युकेशन सोसाइटी के सचिव गोविन्द गदिया,विशिष्ट अथिति कालूलाल कुमावत सहित अन्य गणमान्य लोगों में सेवानिवृत उप शिक्षा निदेशक डॉ. श्याम सिंह मंडलिया,उद्योगपति कैलाश तोषनीवाल,कवि अमृत 'वाणी',संस्कृतिकर्मी माणिक,भरत जागेटिया,गोपाल पुरोहित,उमेश अजमेरा सहित कई लोग मौजूद थे.इस अवसर पर चन्द्र शेखर चंगेरिया द्वारा रचित ऑटो केड से जुड़ी एक पुस्तक का विमोचन भी किया 
 
गया.सांवलिया क्रीएशन सोसाइटी और श्री सांवलिया शिक्षा शोध एवं युवा उत्थान संस्थान के इस संयुक्त उपक्रम की इससे पूर्व ही दो अन्य शाखाएं उदयपुर और भीलवाड़ा में संचालित की जा रही है.संस्थान के निदेशक चन्द्रशेखर चंगेरिया और अध्यक्ष पी.एस.चंद्रावत ने संयुक्त बयान में बताया कि ये संस्थान युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा के इंजिनीयरिंग क्षेत्र में आर्कीटेक्चर,सिविल,मेकेनिकल,इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रोनिक्स के क्षेत्र में ऑटो केड के ज़रिए शिक्षा के कई अवसर मिल सकेंगे |



सीता माता वन्य अभ्यारण की मेरी रोचक यात्रा :- शेखर कुमावत

हा जी ! सबसे पहले आप को करा देते है सीतामाता के दर्शन |



हम है राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की बड़ीसादड़ी तहसील से 15 km की दुरी पर जहाँ है वन विभाग का स्वागत द्वार और हमें शुरू करनी है यहाँ से यात्रा
स्वागत द्वार जहाँ पर इस वन की रक्षा करते है हनुमान जी
सीता माता वन्य अभ्यारण का पूरा नक्शा, अगर आप खो जाये तो इसे याद रखे |


और हमारी पैदल यात्रा शुरू जय कारे के साथ
इस भरी दोपहरी मे एक चाय की चुस्की ~!
और हा रास्ते मे हमें मिले बाल दम्पति जो शादी के बाद पहली घुमने आये है !
ये हमारे भय्या 4 KM चलने के बाद दुसरो को ट्रेक्टर मे जाता देख लाल पीले हो गये !!


हा!!!!!! थक गये हो तो रास्ते मे चाय पानी की व्यवस्ता भी है

यहाँ हम पहुचे वाल्मीकि आश्रम और देखिये यहाँ के नज़ारे क्या हरियाली है, सच मनो इतनी तेज गर्मी मे अचानक येहरियाली देख दिल खुश हो गया |
इसे जरुर पढिये गा !!!!!!!!!!
और यहाँ तो नहाने की भी व्यवस्था है !!!!!!!

अगर आप के जुते ख़राब हो जाये, टूट जाये या मंदिर मे खो जाये तो आप को चिंता करने की जरुरत नहीं है आप केलिए तेयार है देसी जूतों की जोड़ी !

माता सीता लव-कुश की तस्वीरे मिल जाएगी मात्र 10 /- Rs मे


अगर आप के मोबाइल की बेट्री ख़तम हो गई हो तो वो भी यहाँ चार्ज की जा सकती है मात्र 10/- Rs मे
अब हम पहुंचे हनुमान चट्टान यहाँ की कहानी तो मुझे नहीं पता मगर प्रतापगढ़ से आने वाले यात्री यही आकरमिलते है |
यहाँ का पानी भी अमृत से कम नहीं है देखो तो सरी केसे पी रहा हूँ मे
सभी के साथ फोटो खिचवाने का मजा कुछ और ही होता है |
अब हो जाईयें दर्शन के लिए तेयार, मगर यहाँ का माज़रा तो कुछ और ही है दर्शन के लिए |
भाईसाहेब मत पुछियें केसे पहुंचा यहाँ पर, पैर रखने की भी जगह नहीं है, सच तो ये है हम २२ यात्रियों मे से केवलसात जनों ने ही दर्शन कियें बाकि सब ने कल्टी मार ली |

और हा आप सब इसे जरुर पढिये गा |

एक बार फिर कीजिये दर्शन मा सीता के

और मेरे ये हालत दर्शन के बाद

अब थोडा नाच लिया जाये आप का क्या ख्याल है |

अब पता चला अन्दर चीते और शेर भी है |||||

अब अंत मे आप सब का शुक्रिया मेरे सफ़र मे साथ रहने के लिए, अब आप से एक गुजारिश है अगले बरस आप भी आकर देखे कितना मज़ा है इस मेले मे |

sita mata abhyaran

:- शेखर कुमावत