गांधी चौक में पेश की हास्य रचनाएं
क्लब संरक्षक हरिशंकर पांडिया के नेतृत्व में आयोजित हुए कवि सम्मेलन में कवियों ने रचनाएं पेश की। लक्ष्मीचंद सुमन के संचालन में कवि श्याम अंगारा, गिरीश विद्रोही, संगीता सरल, खूबचंद मस्ताना, शेखर आजाद, अमृतलाल चंगेरिया, दीपक हृदयेश कनेरा, मनोज मक्खन सहित अन्य ने हास्य रचनाएं पेश की। भोर तक चले कवि सम्मेलन में गुडएज क्लब अध्यक्ष फतहलाल सोनी, सचिव सोनू सोनी, बाबू डांगी, विजय सोनी, मोनू सोनी, नारायण सोनी, मुकेश सेन, योगेश पंडिया, मयंक पंडिया, करण पंडिया, सावन सोनी, पंकज सोनी, मोहित गौड़ सहित अन्य ने स्वागत किया। क्लब की ओर से सभी गणपति महोत्सव समितियों व महावीर व्यायामशाला के उस्तादों, राजकमल बैंड का सम्मान मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर किया गया।
चित्तौडग़ढ़. गांधी चौक में आयोजित कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करते कवि।
सर्द रात में भी तड़के तक बहता रहा काव्य रस
| भास्कर न्यूज त्न निम्बाहेड़ा अभा साहित्य परिषद द्वारा उपेंद्र चतुर्वेदी की स्मृति में आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने काव्य के विविध रस से श्रोताओं को सर्द रात में तड़के तक बांधे रखा। कवि सम्मेलन का आगाज लता सोनी ने सरस्वती वंदना से किया। राजेंद्र गोपाल व्यास ने मेरे रथ को संभालो सांवरा मैं माया से भया बावरा सुनाई। राजेंद्र विद्रोही ने शरणार्थियों पर चिंता प्रकट करते हुए कहा फरिश्ते भी हो तो पूछ कर आए, ये जन्नत नहीं हमारा वतन है दोस्तों। कन्या भू्रण हत्या पर कहा तुम आज कोख में ही कत्ल कर रहे हो बेटियां, बड़े नसीब से घरों में आती है बेटियां। लता सोनी ने प्यार उपजाती हूं, नफरत को दफन करती हूं कविता सुनाई। श्याम अंगारा ने अफजल को फांसी नहीं देना भारत मां को गाली है कविता सुनाई। राजेंद्र शर्मा ने राजनीति में जूतें चलने पर व्यंग्य किया, रमेश शर्मा ने क्या लिखते रहते हो यूं ही चांद की बातें करते हो कविता से प्रेम रस बहाया। अशोक चारण ने कहा दिल्ली अमेरिका के आगे मुन्नी बनकर नाच रही है, श्याम पाराशर ने बीमा एजेंट व बाल्या की बाई के माध्यम से श्रोताओं को लोटपोट कर दिया। राधेश्याम मेवाड़ी ने राजस्थानी वीर गाथा पेश की। अमृत वाणी ने कंजूस व मेढक कविता के माध्यम से खूब हंसाया। सूत्रधार शांति तूफान थे। मुख्य अतिथि सुरेंद्र बोरदिया, विशिष्ट अतिथि प्रधान गोपाललाल आंजना, मनोहर वीराणी, ललित भाई शारदा, रामलाल आंजना थे। अध्यक्षता अशोक नवलखा ने की। संयोजक डॉ. रवींद्रकुमार उपाध्याय ने आभार जताया। तिरंगे पर शहीदों की अमर पहचान लिखता हूं निकुंभ त्न नाकोड़ा मित्र मंडल द्वारा निकुंभ चौराहा पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्थान व मप्र के कवियों ने हास्य, वीर व श्रृंगार रस की कविताओं से श्रोताओं को आनंदित किया। कवयित्री साबिया असर भोपाल ने आज तेरे शहर में नई हूं, कल पुरानी होकर चली जाऊंगी गीत सुनाया, वाजिद अली वाजिद ने वीर रस की कविता वतन का मान रखता हूं, वतन की शान लिखता हूं। तिरंगे पर शहीदों की अमर पहचान लिखता हूं सुनाकर दाद बटोरी। आकाश एक्सा विजयनगर में मेरी बीवी पड़ोसी के संग भाग गई, मेरी तो किस्मत ही जाग गई, कुंवारा कब तक रहूं अब तो शादी कराओ, भारतसिंह गुर्जर रतलाम ने अन्ना दम है तुम्हारी बात में, हिंदू-मुस्लिम सब तुम्हारे साथ है सुनाई। सुरेश बैरागी मंदसौर ने दिल की गहराइयों में गम ना रहे दरमियां अपने बाकी मरहम ना रहे, एक हो जाए गंगा-जमुना की तरह, तुम भी तुम ना रहो हम भी हम ना रहे सुनाई। कवयित्री गायत्री सरगम भीलवाड़ा ने ये जमीं मिल गई आसमां मिल गया, तुम मुझे क्या मिले यूं लगा खुदा ही मिल गया सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। संपत सुरीला कांकरोली ने छोटी-छोटी पैरोडियां सुनाई। संचालन रशीद निर्मोही ने किया। |
C CAD Solution का उदघाटन
मॉरिशस के राष्ट्रपति अनिरूद्ध जगन्नाथ दुर्ग देख अभिभूत हुए
चित्तौडगढ । मॉरिशस के राष्ट्रपति अनिरूद्ध जगन्नाथ गुरूवार को चित्तौड दुर्ग की स्थापत्य कला को देखकर अभिभूत हो गए। उन्होंने महलों और मन्दिरों की बेजोड स्थापत्य कला और महाराणा कुंभा की ओर से मालवा व गुजरात विजय के उपलक्ष्य में बनवाए गए विजय स्तम्भ को गौर से देखा और इसकी स्थापत्य कला की सराहना की।
मॉरिशस के राष्ट्रपति ने दुर्ग भ्रमण के दौरान पद्मिनी महल, चतरंग मौर्य तालाब, दुर्ग का दक्षिणी भाग, भीमलत कुण्ड, सूरजपोल, कीर्ति स्तम्भ का भी अवलोकन किया। दुर्ग के गौरवशाली इतिहास, वीर-वीरांगनाओं, त्याग की प्रतिमूर्ति पन्नाधाय और वीरता की घटनाओं की जानकारी पर रोमांचित हो उठे। भ्रमण के दौरान उनके सचिव मेधा गनपथ, परिसहाय एल.पडारथ भी साथ थे।
इससे पूर्व अनिरूद्ध जगन्नाथ का कुम्भा महल परिसर में पालिकाध्यक्ष गीतादेवी, उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, आयुक्त दिलीप गुप्ता, पार्षद रामकन्या मालीवाल, पूर्व पार्षद बालमुकन्द मालीवाल व रमेशनाथ योगी ने स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंट किया। जिंक गेस्ट हाउस में हिन्दुस्तान जिंक स्मेल्टर चन्देरिया के लोकेशन हेड पीएसआर मेहता, मजदूर संघ के वरिष्ठ सचिव घनश्यामसिंह राणावत, उप महाप्रबंधक पी.के. चतुर्वेदी, हाइड्रो इकाई के अखिलेश शुक्ला, प्रबंधक एचआर सुधीर पाण्डे तथा सुषमा मेहता ने स्वागत किया।
रही उत्सुकता
मॉरिशस के राष्ट्रपति के काफिले को देखने के लिए कई जगह सडक किनारे लोगों को खडे देखा गया। सेतु मार्ग पर सडक के दोनों ओर खडे लोगों का कार में ही हाथ हिलाकरअभिवादन स्वीकार किया।
भरते रहे 'पेच'
राष्ट्रपति की यात्रा को लेकर गुरूवार सुबह से ही सफाई कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगा दिया गया। मार्ग में पडने वाले गaों की मरम्मत की गई। गुरूवार दोपहर 12.40 बजे तक पेच भरने का कार्य चलता रहा।
कलक्टर ने भेंट किया एलबम
मॉरिशस के राष्ट्रपति को उनकी चित्तौड यात्रा का फोटो एलबम जिला कलक्टर आरूषि मलिक ने जिंक गेस्ट हाऊस में भेंट किया। इस दौरान कला मंत्र के संजय माथुर ने भी स्मृति चिह्न भेंट किया। प्रशासन की ओर से मौसम को लेकर नौ छाते मंगवाए गए, लेकिन सुबह दस बजे ही मौसम साफ हो गया।










