amrit lal changeriya लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
amrit lal changeriya लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

फायर इंजीनियरिंग पुस्तक का विमोचन


 आयुष इंस्टीट्युट आफ़ फायर एंड सेफ्टी प्रतापनगर में फायर इंजीनियरिंग पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ |
आयुष इंस्टीट्युट के डायरेक्टर ब्रजराज सिंह   ने बताया की इंजीनियरिंग   पुस्तक को पहली बार हिंदी माध्यम में छापा गया है इस के लेखक रवि राज सिंह राठोड एवम चंद्रशेखर चंगेरिया है , पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद्  फायर विभाग के मुख्य अधिकारी मोती लाल माली , मुख्य अतिथि लक्ष्मी लाल चंगेरिया , वरिष्ट अतिथि , शंकर लाल जी मेनारिया , देवयानी प्ण्ज्ण्प्ण् के बहादुर सिंह भाटी , दिल्ली मेट्रो के फायर व सेफ्टी आफिसर दीपक त्रिवेदी , अम्बा लाल जी मेनारिया , विपिन पुरोहित राजवीर सिंह , चेतन चंगेरिया , शक्ति सिंह , विक्रम , पुष्पेन्द्र , आदि गणमान्य  अतिथि उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन कवि अमृत वाणी के द्वारा किया गया, अभिषेख मेनारिया ने सभी अतिथि  का आभार प्रकट किया ।


गांधी चौक में पेश की हास्य रचनाएं



चित्तौडग़ढ़ त्न गांधी चौक में गुडएज क्लब की ओर से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि निम्बाहेड़ा विधायक उदयलाल आंजना व विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवदयाल शर्मा थे। अध्यक्षता कांग्रेस जिला महामंत्री प्रमोद सिसोदिया ने की।

क्लब संरक्षक हरिशंकर पांडिया के नेतृत्व में आयोजित हुए कवि सम्मेलन में कवियों ने रचनाएं पेश की। लक्ष्मीचंद सुमन के संचालन में कवि श्याम अंगारा, गिरीश विद्रोही, संगीता सरल, खूबचंद मस्ताना, शेखर आजाद, अमृतलाल चंगेरिया, दीपक हृदयेश कनेरा, मनोज मक्खन सहित अन्य ने हास्य रचनाएं पेश की। भोर तक चले कवि सम्मेलन में गुडएज क्लब अध्यक्ष फतहलाल सोनी, सचिव सोनू सोनी, बाबू डांगी, विजय सोनी, मोनू सोनी, नारायण सोनी, मुकेश सेन, योगेश पंडिया, मयंक पंडिया, करण पंडिया, सावन सोनी, पंकज सोनी, मोहित गौड़ सहित अन्य ने स्वागत किया। क्लब की ओर से सभी गणपति महोत्सव समितियों व महावीर व्यायामशाला के उस्तादों, राजकमल बैंड का सम्मान मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर किया गया।

चित्तौडग़ढ़. गांधी चौक में आयोजित कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करते कवि। 


कविता पाठ करते हुवे कवि  " अमृत वाणी "



सर्द रात में भी तड़के तक बहता रहा काव्य रस

भास्कर न्यूज त्न निम्बाहेड़ा

अभा साहित्य परिषद द्वारा उपेंद्र चतुर्वेदी की स्मृति में आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने काव्य के विविध रस से श्रोताओं को सर्द रात में तड़के तक बांधे रखा।

कवि सम्मेलन का आगाज लता सोनी ने सरस्वती वंदना से किया। राजेंद्र गोपाल व्यास ने मेरे रथ को संभालो सांवरा मैं माया से भया बावरा सुनाई। राजेंद्र विद्रोही ने शरणार्थियों पर चिंता प्रकट करते हुए कहा फरिश्ते भी हो तो पूछ कर आए, ये जन्नत नहीं हमारा वतन है दोस्तों। कन्या भू्रण हत्या पर कहा तुम आज कोख में ही कत्ल कर रहे हो बेटियां, बड़े नसीब से घरों में आती है बेटियां। लता सोनी ने प्यार उपजाती हूं, नफरत को दफन करती हूं कविता सुनाई। श्याम अंगारा ने अफजल को फांसी नहीं देना भारत मां को गाली है कविता सुनाई। राजेंद्र शर्मा ने राजनीति में जूतें चलने पर व्यंग्य किया, रमेश शर्मा ने क्या लिखते रहते हो यूं ही चांद की बातें करते हो कविता से प्रेम रस बहाया। अशोक चारण ने कहा दिल्ली अमेरिका के आगे मुन्नी बनकर नाच रही है, श्याम पाराशर ने बीमा एजेंट व बाल्या की बाई के माध्यम से श्रोताओं को लोटपोट कर दिया। राधेश्याम मेवाड़ी ने राजस्थानी वीर गाथा पेश की। अमृत वाणी ने कंजूस व मेढक कविता के माध्यम से खूब हंसाया। सूत्रधार शांति तूफान थे। मुख्य अतिथि सुरेंद्र बोरदिया, विशिष्ट अतिथि प्रधान गोपाललाल आंजना, मनोहर वीराणी, ललित भाई शारदा, रामलाल आंजना थे। अध्यक्षता अशोक नवलखा ने की। संयोजक डॉ. रवींद्रकुमार उपाध्याय ने आभार जताया।

तिरंगे पर शहीदों की अमर पहचान लिखता हूं

निकुंभ त्न नाकोड़ा मित्र मंडल द्वारा निकुंभ चौराहा पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्थान व मप्र के कवियों ने हास्य, वीर व श्रृंगार रस की कविताओं से श्रोताओं को आनंदित किया। कवयित्री साबिया असर भोपाल ने आज तेरे शहर में नई हूं, कल पुरानी होकर चली जाऊंगी गीत सुनाया, वाजिद अली वाजिद ने वीर रस की कविता वतन का मान रखता हूं, वतन की शान लिखता हूं। तिरंगे पर शहीदों की अमर पहचान लिखता हूं सुनाकर दाद बटोरी। आकाश एक्सा विजयनगर में मेरी बीवी पड़ोसी के संग भाग गई, मेरी तो किस्मत ही जाग गई, कुंवारा कब तक रहूं अब तो शादी कराओ, भारतसिंह गुर्जर रतलाम ने अन्ना दम है तुम्हारी बात में, हिंदू-मुस्लिम सब तुम्हारे साथ है सुनाई। सुरेश बैरागी मंदसौर ने दिल की गहराइयों में गम ना रहे दरमियां अपने बाकी मरहम ना रहे, एक हो जाए गंगा-जमुना की तरह, तुम भी तुम ना रहो हम भी हम ना रहे सुनाई। कवयित्री गायत्री सरगम भीलवाड़ा ने ये जमीं मिल गई आसमां मिल गया, तुम मुझे क्या मिले यूं लगा खुदा ही मिल गया सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। संपत सुरीला कांकरोली ने छोटी-छोटी पैरोडियां सुनाई। संचालन रशीद निर्मोही ने किया।


हास्य रचनाओं पर लोटपोट हुए श्रोता

भास्कर न्यूज & कपासन
नगर के प्राचीन जल स्त्रोत राजेश्वर सागर की पाल पर स्थित सरोवर हनुमान मंदिर पर हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कवि सम्मेलन देर रात तक चला।

कपासन. राजेश्वर सागर की पाल स्थित सरोवर हनुमान मंदिर पर आयोजित कवि सम्मेलन में कविता पाठ करते कवि व पांडाल में उपस्थित श्रोता।


सरोवर हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कवि सम्मेलन का शुभारंभ उदयपुर से आई कवयित्री द्वारा ईश वंदना के साथ हुआ। ओजस्वी कवि दीपक कनेरा ने महाराणा प्रताप की देश भक्ति, त्याग शौर्य पर आधारित कविता सुनाकर श्रोताओं के मन में जोश भर दिया। विजयपुर से आए कवि अनिल व्यास ने भ्रष्टाचार पर व्यंग्य करते हुए रचना सुनाई। श्यामपुर मप्र के हास्य व्यंग्य कवि भवानीशंकर सोनी ने हास्य की छोटी-छोटी रचनाएं सुनाकर श्रोताओं को लोट-पोट कर दिया। स्थानीय कवि अशोक दाधीच ने वर्तमान परिवेश में बढ़ती पाश्चात्य सभ्यता फैशन के दौर में वस्त्रों पर व्यंग्यात्मक चित्रण किया। कवि बंशीलाल लढ़ा, मंजूरखां मंजर ने भी रचनाएं प्रस्तुत की। हास्य कवि अमृत वाणी चित्तौडगढ़़ ने श्रोताओं को खूब हंसाया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष प्रमोदकुमार मोदी ने की वहीं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चण्डालिया भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नंदकिशोर टेलर आदि भी उपस्थित थे।