Chittorgarh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Chittorgarh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

महाराणा प्रताप जयंती के स्थापना दिवस पर नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

 महाराणा प्रताप जयंती के स्थापना दिवस पर नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन: दिनांक 31 मई 2025, शनिवार रात्रि 8 बजे से

  • मनु वैशाली 
  • राजेन्द्र गोपाल
  • दीपक पारीक
  • राकेश शर्मा
  •  मुरलीधर गौड़
  • जगदीश सोलंकी

स्थान: इन्दिरा गांधी ऑडिटोरियम, चित्तौड़गढ़



गांधी चौक में पेश की हास्य रचनाएं



चित्तौडग़ढ़ त्न गांधी चौक में गुडएज क्लब की ओर से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि निम्बाहेड़ा विधायक उदयलाल आंजना व विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवदयाल शर्मा थे। अध्यक्षता कांग्रेस जिला महामंत्री प्रमोद सिसोदिया ने की।

क्लब संरक्षक हरिशंकर पांडिया के नेतृत्व में आयोजित हुए कवि सम्मेलन में कवियों ने रचनाएं पेश की। लक्ष्मीचंद सुमन के संचालन में कवि श्याम अंगारा, गिरीश विद्रोही, संगीता सरल, खूबचंद मस्ताना, शेखर आजाद, अमृतलाल चंगेरिया, दीपक हृदयेश कनेरा, मनोज मक्खन सहित अन्य ने हास्य रचनाएं पेश की। भोर तक चले कवि सम्मेलन में गुडएज क्लब अध्यक्ष फतहलाल सोनी, सचिव सोनू सोनी, बाबू डांगी, विजय सोनी, मोनू सोनी, नारायण सोनी, मुकेश सेन, योगेश पंडिया, मयंक पंडिया, करण पंडिया, सावन सोनी, पंकज सोनी, मोहित गौड़ सहित अन्य ने स्वागत किया। क्लब की ओर से सभी गणपति महोत्सव समितियों व महावीर व्यायामशाला के उस्तादों, राजकमल बैंड का सम्मान मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर किया गया।

चित्तौडग़ढ़. गांधी चौक में आयोजित कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करते कवि। 


कविता पाठ करते हुवे कवि  " अमृत वाणी "



C CAD Solution का उदघाटन


 चित्तौड़गढ़ .नगर के पन्नाधाय सेतुमार्ग पर बने विशाल कोम्प्लेक्श में छ: अक्तूबर को दोपहर बारह बजे सी. केड सोल्यूशन का उदघाटन हुआ.नगर के इस तकनिकी प्रतिष्ठान के इस आगाज़ पर मुख्य अथिति मेवाड़ एज्युकेशन सोसाइटी के सचिव गोविन्द गदिया,विशिष्ट अथिति कालूलाल कुमावत सहित अन्य गणमान्य लोगों में सेवानिवृत उप शिक्षा निदेशक डॉ. श्याम सिंह मंडलिया,उद्योगपति कैलाश तोषनीवाल,कवि अमृत 'वाणी',संस्कृतिकर्मी माणिक,भरत जागेटिया,गोपाल पुरोहित,उमेश अजमेरा सहित कई लोग मौजूद थे.इस अवसर पर चन्द्र शेखर चंगेरिया द्वारा रचित ऑटो केड से जुड़ी एक पुस्तक का विमोचन भी किया 
 
गया.सांवलिया क्रीएशन सोसाइटी और श्री सांवलिया शिक्षा शोध एवं युवा उत्थान संस्थान के इस संयुक्त उपक्रम की इससे पूर्व ही दो अन्य शाखाएं उदयपुर और भीलवाड़ा में संचालित की जा रही है.संस्थान के निदेशक चन्द्रशेखर चंगेरिया और अध्यक्ष पी.एस.चंद्रावत ने संयुक्त बयान में बताया कि ये संस्थान युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा के इंजिनीयरिंग क्षेत्र में आर्कीटेक्चर,सिविल,मेकेनिकल,इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रोनिक्स के क्षेत्र में ऑटो केड के ज़रिए शिक्षा के कई अवसर मिल सकेंगे |



मॉरिशस के राष्ट्रपति अनिरूद्ध जगन्नाथ दुर्ग देख अभिभूत हुए

Rajasthan Patrika & News Chittorgarh

चित्तौडगढ । मॉरिशस के राष्ट्रपति अनिरूद्ध जगन्नाथ गुरूवार को चित्तौड दुर्ग की स्थापत्य कला को देखकर अभिभूत हो गए। उन्होंने महलों और मन्दिरों की बेजोड स्थापत्य कला और महाराणा कुंभा की ओर से मालवा व गुजरात विजय के उपलक्ष्य में बनवाए गए विजय स्तम्भ को गौर से देखा और इसकी स्थापत्य कला की सराहना की।

मॉरिशस के राष्ट्रपति ने दुर्ग भ्रमण के दौरान पद्मिनी महल, चतरंग मौर्य तालाब, दुर्ग का दक्षिणी भाग, भीमलत कुण्ड, सूरजपोल, कीर्ति स्तम्भ का भी अवलोकन किया। दुर्ग के गौरवशाली इतिहास, वीर-वीरांगनाओं, त्याग की प्रतिमूर्ति पन्नाधाय और वीरता की घटनाओं की जानकारी पर रोमांचित हो उठे। भ्रमण के दौरान उनके सचिव मेधा गनपथ, परिसहाय एल.पडारथ भी साथ थे।

इससे पूर्व अनिरूद्ध जगन्नाथ का कुम्भा महल परिसर में पालिकाध्यक्ष गीतादेवी, उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, आयुक्त दिलीप गुप्ता, पार्षद रामकन्या मालीवाल, पूर्व पार्षद बालमुकन्द मालीवाल व रमेशनाथ योगी ने स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंट किया। जिंक गेस्ट हाउस में हिन्दुस्तान जिंक स्मेल्टर चन्देरिया के लोकेशन हेड पीएसआर मेहता, मजदूर संघ के वरिष्ठ सचिव घनश्यामसिंह राणावत, उप महाप्रबंधक पी.के. चतुर्वेदी, हाइड्रो इकाई के अखिलेश शुक्ला, प्रबंधक एचआर सुधीर पाण्डे तथा सुषमा मेहता ने स्वागत किया।

रही उत्सुकता

मॉरिशस के राष्ट्रपति के काफिले को देखने के लिए कई जगह सडक किनारे लोगों को खडे देखा गया। सेतु मार्ग पर सडक के दोनों ओर खडे लोगों का कार में ही हाथ हिलाकरअभिवादन स्वीकार किया।

भरते रहे 'पेच'

राष्ट्रपति की यात्रा को लेकर गुरूवार सुबह से ही सफाई कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगा दिया गया। मार्ग में पडने वाले गaों की मरम्मत की गई। गुरूवार दोपहर 12.40 बजे तक पेच भरने का कार्य चलता रहा।

कलक्टर ने भेंट किया एलबम

मॉरिशस के राष्ट्रपति को उनकी चित्तौड यात्रा का फोटो एलबम जिला कलक्टर आरूषि मलिक ने जिंक गेस्ट हाऊस में भेंट किया। इस दौरान कला मंत्र के संजय माथुर ने भी स्मृति चिह्न भेंट किया। प्रशासन की ओर से मौसम को लेकर नौ छाते मंगवाए गए, लेकिन सुबह दस बजे ही मौसम साफ हो गया।



Blogger's की खास मीटिंग @ Chittorgarh

नमस्कार दोस्तों ,
इस बार मे लाया हूँ इंदुपुरी जी की बेटी की शादी मे हुई एक खास और न भुलाये जाने वाली उस मुलाकात के वो शानदार पल आप सब के लिए जो मुझे आज तक की ब्लॉग्गिंग से मिले , शुक्रिया करना चाहूँगा मे इंदु पूरी जी का जिन्होंने मुझे ललित जी और पदम् जी से मिलवाया जाते वक़्त थोड़ी हिचकिचाहट हो रही थी मगर जब मे वहा इंदु जी से मिला और उन्होंने पदम् जी और ललित जी मिलवाया तो मानो ऐसा लगा जेसे सालो पुराने बिछड़े हुवे यारो से गले लगे हो |
आगे का हल आप खुद उन फोटो मे देख लीजिये |






















































































































दोस्तों से मिलने की ख़ुशी इतनी हुई की पता ही नहीं चला की वक़्त केसे गुजर गया चित्तोडगढ मे ये पहली Blogger's मीटिंग थी जो एक शानदार श्याम के साथ नव विवाहित जोड़े के आशिर्वाद के साथ ख़त्म हुई

मगर हा जो भी हुवा मजा आ गया |

शेखर कुमावत

मीरा महोत्सव;- डांडिया-गरबा रास देखने उमड़े शहरवासी

रविवार,24 अक्टूबर, 2010 दैनिक भास्कर
मीरा महोत्सव के तहत गोरा बादल स्टेडियम में शनिवार रात गरबा डांडिया रास आयोजित किया गया। जिसमें गरबा नृत्यों पर प्रस्तुतियां देखने लोग उमड़ पड़े।
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiJLg4ibQUTcAXAVpSB0IWtT8rPU53JiuK1mGSxgrwO2Os470JabSHL7b8CE54u9VqqjcHcOfiGV4af-_ZrA4mu1k8kBKjhyphenhyphenmigZ1diHL05k7Nt6rRs8pld_YxwWJt_I_MxbGD5KgDoOTY/s1600/Mira-Bai-Chittorgarh-com.gif
मीरा स्मृति संस्थान की ओर से मीरा महोत्सव के तीन दिवसीय महोत्सव के तहत शनिवार रात नौ बजे गोरा बादल स्टेडियम में गरबा डांडिया रास महोत्सव का शुभारंभ पूर्व चेयरपर्सन आनंदकंवर सांदू व संस्थान अध्यक्ष सत्यनारायण काबरा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रतियोगिता में गुजरात की एक तथा चित्तौडग़ढ़ की आठ टीमे भाग ले रही है। इसमें नव दुर्गा मित्र मंडल अशोकनगर, मेवाड़ महोत्सव समिति, जय मां गरबा रास, जय अंबे महोत्सव, शास्त्रीनगर युवा समिति, माहेश्वरी युवा मृदुल सेवा समिति, इंपीरियल क्लब जिंकनगर, नवयुवक मंडल खटीक समाज की टीमों ने भाग लिया। गुजरात की ऊंकार कलाविृंद के कलाकारों ने प्रस्तुति शुरू की।

इधर, मीरा महोत्सव के तहत गोरा बादल स्टेडियम में शुक्रवार रात जितेन्द्र जैन एंड पार्टी की भजन प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत की गई दो नृत्य नाटिकाओं ने जमकर दाद लूटी।

गणपति व सरस्वती वंदना के बाद संगीतकार जितेन्द्र जैन ने'धरती धोरां रीÓ सुनाया। उन्होंने लगान फिल्म के गीत 'ओ पालनहारे, तुम बिन हमरा कोऊ नहींÓ प्रस्तुत किया।

नृत्य नाटिका ने किया भाव-विभोर

भजन संध्या में कलाकारों ने नृत्य नाटिका 'भगत के वश में है भगवानÓ की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। इस नाटिका में एक महिला द्वारा भगवान कृष्ण की अटूट भक्ति व समर्पण, उसकी बहुओं द्वारा भगवान की प्रतिमा को फेंकना, महिला के पगला जाने, डाक्टर द्वारा प्रतिमा के चेकअप करने आदि प्रसंगों के दिल छू लेने वाले मंचन पर पांडाल तालियों से गूंज उठा। इसके बाद एक अन्य नाटिका 'मेरो तो गिरधर गोपाल, दूसरो न कोईÓ में कृष्ण भक्ति से खफा होकर मीरा पर राजपरिवार के अत्याचार का मंचन

किया गया।

एक गीत से खफा हुए श्रोता

गायिका रीना दास ने भजनों के बीच एक राजस्थानी गीत 'मैं पालो कैयां काटूं जी, रेल में न बैठूं भंवरजी, मोटर में न बैठूंÓ सुनाया तो कई श्रोताओं ने इस पर आयोजकों के समक्ष प्रतिक्रिया दी कि इस तरह के गीत मीरा महोत्सव की संस्कृति के अनुरुप नहीं हैं। इसके बाद जब रीना एक और गीत सुनाने वाली थी तो उन्हें रुकना पड़ा।

मीरा महोत्सव के दूजे दिन की शाम का आयोजन और फोटो रपट

गूंजी स्वर लहरियां
राजस्थान पत्रिका
Saturday, 23 Oct 2010
चित्तौड़गढ़। मीरां स्मृति संस्थान की ओर से तीन दिवसीय मीरां महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार सवेरे दुर्ग स्थित मीरां मंदिर मे भजनों की स्वर लहरियों पर दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए।
मीरां भजन संध्या में मंदसौर के ललित बटवाल,दिल्ली के महेन्द्र पुरोहित ने भजनों से समां बांधा। भजनों पर कई श्रोता भाव विभोर हो गए। कार्यक्रम के दौरान बाहरी पर्यटकों ने भी भजनों का आनंद लिया। भजन गायकों ने 'आली म्हाने लागो वृदांवन', 'श्याम मिलन की प्यासी अंखियां', 'मेरो मन राम ही राम रटे', 'राम चरण सुख दाई' सहित कई भजनों की प्रस्तुति दी। गायकों का संस्थान के कार्यवाहक अध्यक्ष सत्यनारायण काबरा, सचिव एस.एन. समदानी ने सम्मान किया। मीरां महोत्सव का आगाज गुरूवार रात्रि सवा आठ बजे गोरा बादल स्टेडियम मे हुआ।भजन गायक सतीश देहरा ने भजनों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि जिला कलक्टर आरूषि मलिक ने भजन संध्या का शुभारंभ किया।
अध्यक्षता हिन्दुस्तान जिंक लि. के सीएसआर मेहता, विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष गीतादेवी, उपाध्यक्ष संदीप शर्मा आदि थे। अतिथियों, भजन गायकों का संस्थान के कार्यवाहक अध्यक्ष सत्यनारायण काबरा, सचिव एस.एन. समदानी आदि ने स्वागत किया। गायकों ने कई भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भाव विभोर किया। भजन गायक सतीश देहरा गायिका दीपमाला ने भजनों की प्रस्तुति दी। भजन संध्या के बाद इसी मंच पर रात्रि में नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। कलाकार गौरीराव मेहता मुम्बई एवं अन्य कलाकारों ने मीरां की भक्ति पर आधारित नृत्य नाटिका से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। संगीत, संवाद और मंच पर चल विद्युत सज्जा अलग सी बन पड़ी।